Managed By: Shri Bamleshwari Mandir Trust Samiti, Chhirpani, Dongargarh, Dist: Rajnandgaon, Chhattisgarh - 491445
Phone: 9425204990 | Email: bmtsd72@gmail.com
दर्शनार्थियों के मनोरंजन हेतु छिरपानी तालाब पर बोटिंग की व्यवस्था की गई है जिससे दर्शनार्थी नौका विहार का आनंद प्राप्त कर रहे है |
ऊपर पहाड़ी पर भंडारा प्रसाद अक्षय त्रित्त्य सन् 2010 से निरंतर प्रारंभ है जिसमे दर्शनार्थियों को 20/- के दान कूपन पर भोग प्रसाद दिया जाता है, श्रद्धालुजन मुक्तहस्त से अन्न,द्रव,धन दान देकर पुण्य लाभ प्राप्त करे | श्रद्धालुजन 21000/- दान देकर 1 दिन का भंडारा प्रायोजित कर सकते है |
सभी भक्तजनों के लिए श्री बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति द्वारा संचालित ऊपर बम्लेश्वरी मंदिर, नीचे बम्लेश्वरी मंदिर,शीतला मंदिर में नवरात्री पर्वो में ज्योति कलश स्थापना सम्बन्धी नियमावली कार्यालय में उपलब्ध कराइ गई है | इस नई नियमावली के अनुसार अब एक नवरात्री में ऊपर पर बम्लेश्वरी मंदिर में ज्योति कलश स्थापना पूर्ण होने पर आगामी नवरात्री पर्व के लिए इस तरह 4 वर्षों के लिए अर्थात 8 नवरात्री पर्वो के लिए राशि स्वीकार की जायेगी | ज्योति राशि 1500/- रुपये बम्लेश्वरी कार्यालय में नगद बैंक ड्राफ्ट एवं मनीआर्डर द्वारा स्थापना रिक्त रहने तक लगातार स्वीकृत किये जाते रहेंगे | आजीवन ज्योति स्थापना करने के इच्छुक भक्तजन 51000/- रुपये जमा कराके प्रति वर्ष किसी एक नवरात्री में किसी एक मंदिर में ज्योति स्थापित करा सकते है | नवरात्री के 75 दिन ऊपर मंदिर 1500/- शीतला मंदिर 2100/- देकर ज्योति कलस स्थापना करा सकते है | जय माता दी
मनोकामना पूर्ति हेतु 100/- की रसीद कटवाकर देवी के पास नारियल बंधन करा सकते है | यह नारियल बंधन कुंवार सुदी एकम से चैत बदी अमावस्या की अवधि में बांधे हुए नारियल चैत बदी अमावस्या को माँ को समर्पित कर दिए जाते है | इसी तरह चैत सुदी एकम से कुंवर बदी अमावस्या की अवधि में बांधे हुए नारियल कुंवर बदी अमावस्या को समर्पित कर दिए जाते है |